हौज खास: दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा यह बहुत दुखद घटना है...यह देखकर दुख होता है कि एक तरफ शेल्टर होम में क्षमता से दोगुने लोगों को रखा गया है और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल अपने 170 करोड़ के शीश महल में रह रहे हैं...वे स्वास्थ्य मॉडल की बात करते थे...उन्हें तुरंत पद से हटा देना चाहिए।