पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में दवा लेने गई नाबालिग को युवक लेकर फरार, पुलिस में की गई शिकायत
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपति ईट भटटे पर रहकर काम करते है। इस दौरान उनकी नाबालिग पुत्री भी उनके साथ रहती है। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्र गांव में साईकिल से दवा लेने गई उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कौई सुराग नहीं लग सका। महिला ने थाने पहुचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।