रानीगंज के बरबन्ना हाट की डाक इस बार सिर्फ रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि आखिरी मोड़ पर आकर पूरा खेल ही पलट गया। 511 राउंड तक चली रोमांचक बोली प्रक्रिया, करोड़ों की प्रतिस्पर्धा और फिर अचानक पहला नंबर खाली होने से पूरे इलाके में हलचल मच गई है।