डंडई प्रखंड अंतर्गत डंडई पंचायत में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ठंड से राहत पहुंचाना और कमजोर वर्गों की मदद करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर किया गया, जिसमें मुखिया धनवंती देवी ने बुजुर्गों को स्वयं कंबल प्रदान कर मानवता और सेवा का संदेश