सिरोंज: सिरोंज नगर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली, SDM सहित अन्य अधिकारी व स्कूली बच्चे हुए शामिल
Sironj, Vidisha | Aug 13, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकाली।रैली सीएम राइज विद्यालय से शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से निकली।रैली में सभी हाथों में तिरंगा लेकर चले और हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।