सिरोंज: नपा CMO व स्वास्थ्य अधिकारी पर अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में मवेशी व कुत्ते छोड़ने का लगाया आरोप,थाने में दिया आवेदन
Sironj, Vidisha | Aug 12, 2024 न्यायालय परिसर के अधिवक्ताओं ने सिरोंज थाने में आवेदन देते हुए नगर पालिका सीएमओ व स्वास्थ्य अधिकारी पर न्यायालय परिसर में आवारा मवेशी व कुत्ते छोड़ने के आरोप लगाए अधिवक्ताओं ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई मवेशियों को हटाने के लिए नहीं की जा रही।