लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ती ठंड के कारण शीतलहर और पाले का प्रकोप अब फसलों पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह करीब 9 :30 बजे जिले के विभिन्न इलाकों में पाला गिरने से फसलों को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों की नमी बनाए रखने के लिए नियमित सिंचाई करें