खुरई: कुछ माह पहले बनी सीसी सड़क उखड़ी, ठेकेदार द्वारा धूल उड़ाने से लोग परेशान
Khurai, Sagar | Feb 8, 2026 रविवार शाम लगभग 6 बजे राहतगढ़ रोड पर ऑडिटोरियम के पास रहने वालों ने बताया कि कुछ माह पहले यहाँ डायमंड इंफ़्रा कम्पनी ने सीसी सड़क बनाई थी जो दो माह में ही उखड़ गई, जिससे लगातार धूल और सीमेंट उड़ रहा है, जिससे लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया,बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं, आटा चक्की चलाने वाले बुजुर्ग ने बताया धूल और सीमेंट से अब कोई पिसाई कराने नहीं आता।