खुरई: रामभक्त शबरी माता की जयंती धूमधाम से मनाई गई, पुराने जनपद से निकली विशाल शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Khurai, Sagar | Feb 8, 2026 रविवार शाम 4 बजे से राम भक्त शबरी माता की जयंती पर विशाल शोभायात्रा पुराने जनपद से निकाली गई, शोभायात्रा में भगवान राम सीता मैया और शबरी माता की झांकी बनाई गई, इसके अलावा कई और झाकियां भी शामिल रहीं, शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया राम सीता और शबरी माता की आरती उतारी गई, शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गोँ से होकर निकली, जमकर नाचे श्रद्धालु