इटावा: सदर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर व्यापार मंडल ने बिजली की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Etawah, Etawah | Aug 13, 2024 आज मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के रेलवे रोड अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी पहुँचे। जहां पर उन्होंने बिजली की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए, 15 सूत्रीय मांगों के सम्बंध में ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गौड़ को सौंपा।