केशो नारायणपुर पंचायत के चौहान चौक पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुस गया जिससे दुकान को काफी नुकसान पहुंचा ।वहीं गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।