झाझा: अलकजरा गांव में विकास की कमी, नाला और सड़क निर्माण की उठी मांग
#jansamasya
Jhajha, Jamui | Oct 4, 2025 झाझा प्रखण्ड क्षेत्र के हथिया पंचायत के अलकजरा गांव में नाला और पक्की सड़क के अभाव से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने बताया गांव में लगभग एक हजार की आबादी और 350 घर होने के बावजूद आज तक नाला का निर्माण नहीं हुआ। लोग घरों के पास गड्ढे खोदकर गंदा पानी जमा करने को मजबूर हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और लोग डेंगू-मलेरिया जैसी बीमा