झाझा: झाझा में देर रात तक मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा
Jhajha, Jamui | Oct 3, 2025 झाझा: गुरुवार की देर रात तक रेलवे तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। संध्या 7 बजे विभिन्न पूजा पंडालों में आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय संगीत के साथ विसर्जन शोभायात्रा नगर क्षेत्र से होकर निकाली गई। श्रद्धालुओं के “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा