गोरखपुर: गोरखपुर के एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल अधिकारियों को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया और कहा कि मामलों को गंभीरता पूर्वक सुना गया है। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना ही प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही की जाएगी।