सौर बाज़ार: सौरबाजार में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, दरभंगा ले जाते समय हुई मौत, पति-मायके वालों ने बताई मानसिक परेशानी
सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार वालों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दरभंगा ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतका की पहचान सौरबाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी विजेंद्र शर्मा की 32 वर्षीय पत्नी सांझा देवी के रूप में हुई है।