हस्तिनापुर के मखदूमपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। शनिवार को मखदूमपुर गंगा घाट पर 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि यह मेला सद्भावना और सौहार्द का प्रतीक है।