पाकुड़ जिले के महेशपुर पाकुड़ मुख्य सड़क स्थित जियापानी मुख्य मार्ग पर क्रशर से उड़ते धूल कण से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। संचालकों द्वारा इसे रोकने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नियम को ताक पर रख जहां क्रशर का संचालन किया जा रहा है। वहीं सड़क पर गुजरने वाले राहगीर में दमा और टीवी जैसी बीमारियां का खतरा बढ़ गया है।