घोड़ाडोंगरी: सारनी के ड्रिलिंग कैंप में सांस्कृतिक मंच का निर्माण होगा, नगरपालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
सारनी नगरपालिका के वार्ड 28 ड्रिलिंग कैंप में सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा। रविवार दोपहर 3बजे सारनी नगर पालिका के अध्यक्ष किशोर बरदे ने भूमिपूजन किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने इंजीनियर एवं टाइम कीपर से सतत निगरानी कर मंच निर्माण करने को कहा। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि ड्रिलिंग कैंप में सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा।