देेेवरिया: महाकुंभ भगदड़ की शिकार रमावती का शव देवरिया पहुंचा, सांत्वना देने गईं डीएम भी हुईं भावुक
Deoria, Deoria | Jan 31, 2025 महाकुंभ के भगदड़ में मरी रमावती पत्नी अवधेश का शव गुरुवार की रात उनके पैतृक गांव देवरिया जिले के भटौली पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर के साथ शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। इस दौरान परिजनों को बिलखता देख वे खुद भी भावुक हो गईं। जिलाधिकारी ने जमीन पर बैठ कर पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया।