देेेवरिया: गन्ना क्रय केंद्र को दूसरे मिल से जोड़ने पर भड़के किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
Deoria, Deoria | Jan 31, 2025 शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे रामनगर और कोटवा गन्ना क्रय केंद्र को दूसरे चीनी मिल से जोड़ने पर किसान भड़क गए हैं। जिसको लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपना ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि हम कुशीनगर स्थित चीनी मिल को गन्ना देते हैं ।हम उसी को देंगे अन्य किसी चीनी मिल को हम अपना गन्ना नहीं देंगे।