सराय रंजन में शटर तोड़कर मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार के द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है। इस घटना से दुकानदार दहशत में है। बताया जाता है कि चोर का गिरोह सक्रिय है जिसके कारण लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है।