मुंगेर: मुंगेर में 50 लीटर देशी शराब, 100 कि0ग्रा0 गुड़ एवं 1400 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब के साथ 01 शराब भट्ठी को नष्ट किया गया
Munger, Munger | Mar 10, 2024 मुंगेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के मद्देनजर अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित एवं सुदूर जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में Pre-Poll Duties के दौरान संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया l इस अभियान के क्रम में 50 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, 100 कि0ग्रा0 गुड़ एवं 01 शराब भट्ठी विनष्ट किया गया l