कैरो प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात का पावन पर्व मंगलवार को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार रात 8:30 बजे कैरो प्रखंड स्थित मस्जिद में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। नमाज के दौरान अल्लाह से मगफिरत और अमन-शांति की दुआएं मांगी गईं।