बेगूसराय: वार्ड-15 में 08 लाख 20 हजार रुपये से बनने वाले PCC सड़क का मेयर ने किया शिलान्यास, गुणवत्तापूर्ण कार्य का दिए निर्देश
शहर के वार्ड-15 में 08 लाख 20 हजार रुपये से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया. इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि नगर निगम शहरी क्षेत्र में लगातार विकास का काम कर रही है.