भिंड नगर: बारिश के बाद ज़िले में बढ़ी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, कोहरे के चलते सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भिंड जिले में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अचानक सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घना कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। कोहरे और ठंड के कारण आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।अचानक बढ़ी सर्दी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।