महमूदाबाद के लखनऊ रेलवे क्रॉसिंग पर नियमों की अनदेखी कर जबरन ट्रैक के बीच घुसी एक मैजिक (UP 34 AP 2068) के चालक पर रेलवे कर्मचारी को कुचलने का गंभीर आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रॉसिंग बंद होने के दौरान 46 वर्षीय गेटमैन दयानंद मंडल ने चालक को समझाने का प्रयास किया, जिस पर चालक से उसकी कहासुनी हो गई।