आरा: कई मोहल्ले में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकलने वाले जुलूस के लिए कल सुबह 11 से शाम 8 बजे तक बिजली बाधित रहेगी
Arrah, Bhojpur | Sep 15, 2024 हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकलने वाले जुलूस के वजह से आरा शहर के अधिकांश मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति को तप किया जाएगा।