आरा: शिक्षक संघ भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का किया गया आयोजन, कई मुद्दों पर की गई चर्चा
Arrah, Bhojpur | Sep 15, 2024 जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित सभी अंचलों के अध्यक्ष- सचिवों ने भाग लिया। प्रत्येक अंचल से शिक्षकों के ज्वलंत समस्याओं यथा सभी तरह के बकाया राशि का भुगतान,नियोजित शिक्षकों का प्रमोशन, एसीपी,ई शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज करने में आ रही कठिनाई, नियोजित एवं बीपीएसी से बहाल शिक्षकों में वरीयता को लेकर आपसी मतभेद कराने की गलत नीति के मुद्दे पर चर्चा हुई।