हेरहंज: गणेशपुर ग्राम में बाइक की टक्कर से युवक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में मंगलवार रात 8 बजे बाइक के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान गणेशपुर ग्राम के रामपुर टोला निवासी मोहन राम के पुत्र इंद्रदेव कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ CHC लाया गया जहां डॉ ध्रुव कुमार व डॉ अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख रिम्स रेफर कर दिया।