बांदा: जलजीवन मिशन में महिलाओं की भागीदारी से मिल रहा स्वच्छ जल, हर गांव में 5 महिलाओं के जिम्मे पानी की गुणवत्ता की जांच
Banda, Banda | Feb 12, 2026 बांदा मे जल जीवन मिशन मे महिलाओं की भागीदारी से लोगों को स्वच्छ जल मिल रहा है। जिसमे प्रत्येक गांव मे पानी की गुणवत्ता की जांच 5 महिलाओं के जिम्मे है। जिले के 649 राजस्व गांव मे 3245 महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी मिली है। महिलाएं पानी की जांच कर पानी की गुणवत्ता खराब होने पर विभाग को अवगत कराती हैं। जिसके बाद विभाग पानी की गुणवत्ता को ठीक करने का काम करता है।