कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेंदी बाज़ार टांड़ में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे परंपरागत पुष जतरा मेला का आयोजन बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों, आदिवासी समुदाय एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने इस सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।