आगर: कलेक्टर कार्यालय में लिफ्ट बीच रास्ते में अटकी, आबकारी अधिकारी फंसे, कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
आगर में मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय की लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही बंद हो गई। लिफ्ट में आबकारी विभाग के अधिकारी त्रिवेदी जी फंसे हुए थे। लिफ्ट रुकते ही आपातकालीन सायरन बजने लगा, जिससे कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग जमा हो गए।