मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में बुधवार देर शाम एक आठ वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलियापुर गांव निवासी नत्थू ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे मजदूरी करने के लिए रोहिणी गांव चले गए थे, जबकि उनका बेटा गंभीर पढ़ाई के लिए मंगलपुर गया हुआ था। घर पर उनकी पत्नी सु