चूरू: शहर के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, मैनेजर ने कहा- पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं, दाम भी नहीं बढ़े
Churu, Churu | Mar 25, 2026 चूरू शहर में बुधवार को पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाह के बाद अचानक पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैनिक बस्ती स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों में यह भ्रम फैल गया कि पेट्रोल पंप हड़ताल पर जाने वाले हैं या फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं। जिसके चलते लोग जल्दबाजी में ईंधन भरवाने पहुंच गए।