महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में युवा कल्याण एवं प्रांतिय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस गुरुवार दोपहर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में तीन टोलियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। प्रथम स्थान सकलडीहा-चहनिया-धानापुर की टोली नं.2 ने प्राप्त किया। जवानों को जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई।