इंदौर: विजय नगर पुलिस ने अवैध लोहे की धारदार फालिया के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी
Indore, Indore | Mar 21, 2025 इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसमें पुलिस को संदेह होने पर मोटरसाइकिल चालक का पीछा किया और अपोलो प्रिमियर बिल्डिंग के सामने स्थित मेन रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोविन्द घुसर के रूप में हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास एक हथियार मिला है।