गुण्डरदेही: नगर के प्राचीन माता चण्डी मंदिर में राज परिवार के सदस्यों ने विधि विधान से हवन पूजन किया, माता रानी की विशेष पूजा अर्चना
गुण्डेरदेही नगर के प्राचीन माता चण्डी मंदिर में धूमधाम से आज नवरात्रि के अष्टमी के पावन अवसर पर राज परिवार के सदस्यों के द्वारा हवन पूजन कर माता रानी की विशेषपूजा अर्चना कियागया बता दें कि प्रत्येक वर्ष मातरानी के दर्शन करने और अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु श्रद्धालुओं यहाँ ज्योत जँवारा स्थापित करते आ रहे हैं जिसका कल विधि विधान से माता शीतला तलाब में विसर्जन किया जाएगा आज अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी का दर्शन करने मंदिर में पहुँचे थे।