फारबिसगंज: फारबिसगंज में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शीतल प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि मनाई गई
फारबिसगंज में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वं शीतल प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि मनाई गई. गुरुवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, राजद नेता अविनाश आनंद, वाहिद अंसारी,ई आयुष अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.