कोलीमारान निवासी राजेश ठाकुर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजेश ठाकुर, पिता स्वर्गीय वासुदेव ठाकुर, अपने घर कोलीमारान से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पपरवाटांड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।