दिनारा: नटवार पुलिस ने थाना क्षेत्र के अरीला रघुनाथपुर से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dinara, Rohtas | Aug 27, 2024 नटवार पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट का तामीला करते हुए थाना क्षेत्र के अरीला रघुनाथपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भैयालाल डोम और राजेश डोम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज से वारंट निर्गत था।