प्रयागराज: बुधवार देर रात मानसरोवर चौराहे पर क्रेटा कार और बुलेट की टक्कर, बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
प्रयागराज के मानसरोवर चौराहे पर बुधवार रात करीब 1 बजे क्रेटा कार और बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार एक युवक को गंभीर चोटें आईं।क्रेटा कार हांडी चिली रेस्टोरेंट के मालिक उत्कर्ष मिश्रा चला रहे थे। बुलेट बाइक सवार युवक कीडगंज इलाके का है।टक्कर में युवक के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए और सिर में चोटें आईं। डॉक्टरो ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।