प्रयागराज: सर्किट हाउस के बाहर एडिएम सिविल सप्लाई के बेटे को टक्कर मारने वाली गाड़ी को पुलिस ने ट्रेस किया, तलाश जारी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र सर्किट हाउस के बाहर पहले निकले एडीएम सिविल सप्लाई विजय शर्मा का 12 वर्षीय बेटा हृदयांश पिता की उंगली छोड़ते ही हादसे का शिकार हो गया था।इस मामले में आज गुरुवार को सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास पुलिस ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि जिस कार से हादसा हुआ उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेस कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।