पटमदा प्रखंड के जोड़सा गांव में हर साल की भांति इस साल भी गांव की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए रविवार को 2:00 बजे ग्रामीणों ने जाहेरथान में आषाढ़ी पूजा की। पूजा में जोड़सा टोला बिरखाम तथा पश्चिम बंगाल सीमा के सिरका गांव के सैकड़ों लोग शामिल होकर परिवार की मंगल कामना की।