दुधि: कोंगा गांव में बाइक बेकाबू होकर 6 फीट गड्ढे में गिरी, किशोर की मौत, दो अन्य घायल हुए, जिला अस्पताल में भर्ती
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। दो अन्य किशोर घायल हो गए।बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 6 फीट गहरी खाई में गिर गई थी।घटना बभनी थाना क्षेत्र के कोगा गांव स्थित खुदमहुआ टोला के पास हुई। तीन किशोर मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।