वारासिवनी के खंडवा रोड स्थित पारवे आरा मिल के समीप किसान द्वारा खेत की पराली जलाने से आग लग गई आग की लपटें बढ़ते हुए आरा मिल के पास तक पहुंच गईं समय रहते मिल के कर्मचारियों ने आग की लपटों को देख लिया और तत्काल बुझाने का प्रयास शुरू किया सूचना मिलने पर वारासिवनी दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया कर्मचारी की सूझ बूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया