सोनो: जसीडीह पटना मेमू गाड़ी से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद
Sono, Jamui | May 3, 2024 रेलमार्ग के रास्तें होने वाली शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर रेलपुलिस के द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान रेलपुलिस झाझा रेलवे स्टेशन पर खड़ी जसीडीह पटना मेमू गाड़ी से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए रेलथानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि उक्त गाड़ी के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगते ही सर्च अभियान चलाया गया और शराब बरामद किया।