पन्ना: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने की शस्त्र जमा करने की अपील।
Panna, Panna | Mar 27, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर पन्ना के द्वारा समस्त शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। पन्ना जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने जिले के समस्त लायसेंसी शस्त्र धारकों से अति शीघ्र अपने शास्त्र नजदीकी पुलिस थानों में जमा कर रसीद प्राप्त करने की अपील की गई है।