चौपारण:दैहर पंचायत स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल ने शीतलहर के बीच छात्रों को बुलाकर सरकारी आदेश की अवहेलना की। प्रार्थना सभा की तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रखंड बीईईओ राकेश कुमार सिंह ने स्कूल को बंद कराया और संचालक से स्पष्टीकरण मांगा।बीईईओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।