मसकनवा मे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अस्पताल के बाहर खड़ी 4 बाइक, 1 स्कूटी और 1 कार से टकरा गई, साथ ही जनरेटर और बिल्डिंग के पिलर को भी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलट गई, जिसमे 1 पैदल यात्री और कार सवार 2 लोग घायल हुए। तीनो को CHC भेजा गया, जहां से 2 को लखनऊ रेफर किया गया। शुक्रवार 6 बजे SO ने बताया तहरीर मिली है कार्यवाई की जा रही है।