बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में शब ए बरात पर मस्जिदे रही गुलजार, की इबादत, देर रात तक लोगों की रही चहलकदमी
बदायूं के कस्बा उझानी कस्बा में शबे बरात त्योहार पर मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया गया । शब ए बरात का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शब ए बरात के त्योहार को इबादत व मगफिरत की रात के लिए भी जाना जाता है। इस रात लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और सारी रात जवान, बुजुर्ग व बच्चे मस्जिदों में खास इबादत कर अल्लाह को मनाने के लिए इबादत करते हैं।